फार्माासिस्ट भर्ती में जल्द नियुक्ति के लिए दिया ज्ञापन

फार्माासिस्ट भर्ती में जल्द नियुक्ति के लिए दिया ज्ञापन
X

भीलवाड़ा। फार्माासिस्ट भर्ती में जल्द नियुक्ति के लिए ज्ञापन राजस्थान फार्माासिस्ट एसोसिएशन ने ज्ञापन सौपा। प्रदेश उपाध्यक्ष रवि ओझा ने बताया की जिला कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया है।

उन्होंने बताया की फार्मासिस्ट 2023 की अंतरिम चयन सूची भर्ती एजेंसी शिफू द्वारा दिनांक 5/07/2023 को जारी की जा चुकी है। चिकित्सा विभाग के द्वारा जारी भर्ती कलेंडर के के अनुसार फार्माासिस्ट भर्ती 2023 की नियुक्ति/पदस्थापन सूची दिनांक 30नवंबर 2024 तक जारी होनी है।

परन्तु वस्तु स्थिति यह है की अंतरिम सूची जारी होने के लगभग 3 माह उपरांत भी भर्ती एजेंसी शिफू द्वारा अंतरिम चयन सूची मे चयनित अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्रों के पुनः सत्यापन का पत्र जारी नही किया गया है। अतः फार्माासिस्ट भर्ती 2023 की भर्ती प्रकिया बहुत धीमी आगे बढ़ रही है।

इतनी धीमी गति से भर्ती प्रकिया का काम चल रहा ह की विभाग द्वारा जारी कलेंडर के अनुसार 30 नवंबर तक फार्मासिस्ट भर्ती 2023 की नियुक्ति/पदस्थापन सूची जारी करना संभव नही लग रहा है।

फार्माासिस्ट एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री से फार्मासिस्ट भर्ती 2023 की भर्ती एजेंसी को फार्मासिस्ट भर्ती 2023 की अंतरिम सूची मे चयनित अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्रों के पुनः सत्यापन किये जाने का पत्र शिघ्र जारी करने के निर्देश प्रदान करे जिससे की अक्टूंबर माह मे फार्माासिस्ट भर्ती 2023 की अंतिम चयन सूची जारी की जा सके एवं भर्ती कलेंडर के अनुसार नवंबर 2024 मे फार्मासिस्ट भर्ती 2023 की नियुक्ति/ पदस्थापन सूची जा हो सके।

ज्ञापन में बताया की 12 वर्षो से फार्मासिस्ट भर्ती पूरी होने का इंतजार कर रहे बेरोजगार फार्मासिस्ट इस भर्ती का इंतजार कर रहे है।

Next Story