किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर, भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर,  भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
X

भीलवाड़ा । राष्ट्रहित को सर्वोपरी मानकर किसानो का, किसानो के लिए, किसानो द्वारा संचालित, गैर राजनितीक संगठन, भारतीय किसान संघ राजस्थान शाखा तहसील कार्यालय सुवाणा द्वारा क्षैत्र के किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव सुंधाशु पंत, सांसद दामोदर अग्रवाल, क्षैत्रीय विधायक उदय लाल भडाणा, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू सहित अन्य अधिकारियो को ज्ञापन भेजा है। संघ के तहसील मंत्री प्रकाश चपलोत जैन ने बताया कि गांवो मे आये दिन असहाय पशुओ व अन्य जानवरो की मृत्यु होती रहती है, मृतक जानवरो को गांव के बाहर जंगल मे डालने की कोई समुचित व्यवस्था नही होने के कारण ग्रामीणो एवं किसानो को अपने निजी स्तर पर राशि खर्च करके मृत पशुओ को जंगल मे डलवाना पड़ता है। ज्ञापन मे मांग की गई है कि राज्य सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर मृत पशु उठाने की व्यवस्था करे। इसके साथ ही सदर थाना क्षैत्र मे आये दिन अज्ञात चोरो द्वारा खेतो एवं जंगल मे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिया जाता है। जिसके चलते बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। नया ट्रांसफार्मर लगाने मे बिजली निगम को 10 से 15 दिन लग जाते है। क्योकि निगम द्वारा थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ती है। एफआईआर की प्रतिलिपी मिलने के बाद ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाता है। तब तक किसानो के खेतो मे खड़ी फसल सुख जाती है। सदर थाना क्षेत्र मे अब तक अज्ञात चोरो ने कई दर्जन विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल निकाल कर बेच दिया है। मगर थाने की पुलिस द्वारा अज्ञात चोरो के खिलाफ एक भी पुख्ता कार्यवाही नही की गई, और न ही आज दिन तक अज्ञात तेल चोर पकड़े गये। ज्ञापन मे दोनो बिन्दुओ पर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने हेतु संघ के सदस्यो की बैठक राजस्थान प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्री लाल जाट सोपुरा की अध्यक्षता मे की गई थी। जिसमे लोकेन्द्र सिंह रूपाहेली, देवीलाल जाट सुवाणा, रणजीत सिंह राणावत, मथुरा लाल जाट, जमना लाल जाट, नरेन्द्र सिंह राणावत, धन्ना लाल जाट, कन्हैया लाल तेली, लालचंद सेन, रामेश्वर लाल जाट रूपाहेली, कालूलाल भील सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags

Next Story