उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण का किया स्वागत, उद्योग मंत्री राठौड़ ने भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया

उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण का किया स्वागत, उद्योग मंत्री राठौड़ ने भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया
X

भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री सहित मंत्री गण का आज भीलवाड़ा प्रवास के दौरान भाजपा जिला संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रवक्ता अंकुर बोरदिया में बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई का टाउन हॉल परिसर एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का सर्किट हाउस में स्वागत अभिनंदन किया गया।

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भाजपा पदाधिकारियों से भीलवाड़ा के उद्योग जगत के संबंध में चर्चा करते हुए उनके विकास के लिए सुझाव भी जाने। साथ ही जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की भी जानकारी ली। वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भाजपा अपदाधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं हरियालो राजस्थान कार्यक्रम की जिले में गति प्रगति की जानकारी ली।

इसके पश्चात उद्योग राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा जिला कार्यालय के अवलोकन हेतु पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भव्य स्वागत करते हुए कार्यालय परिसर की विस्तृत जानकारी दी। राठौड़ ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। स्वागत कार्यक्रम में कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story