मिनोवा रुनाया द्वारा ‘ऑलवेज अहेड स्कॉलरशिप’ के तहत छात्रा को पूर्ण वित्तीय सहयोग

भीलवाड़ा । सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत मिनोवा रुनाया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित “मिनोवा रुनाया ऑलवेज अहेड स्कॉलरशिप” परियोजना के तहत एक मेधावी छात्रा को पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उक्त छात्रा भीलवाड़ा स्थित माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज (एमएलवीटीईसी) में बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर रही है।
कंपनी द्वारा प्रदान की गई यह सहायता छात्रा की संपूर्ण शैक्षणिक फीस एवं अन्य संबंधित शैक्षणिक व्ययों को वहन करेगी। इस पहल का उद्देश्य तकनीकी एवं इंजीनियरिंग क्षेत्रों में छात्राओं की भागीदारी को बढ़ावा देना तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर कंपनी की एचआर हेड ऋचा बाजपेई सेन एवं सीएसआर ऑफिसर सोमवीर सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविन्द वशिष्ठ को औपचारिक रूप से एमओयू सौंपा तथा छात्रा को बधाई पत्र प्रदान किया। कॉलेज प्राचार्य ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की ओर से अनुराग जागेटिया, दिनेश शर्मा, सूरज गुप्ता एवं छात्रा कृष्णा कंवर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सौर ऊर्जा जैसे विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से समुदाय को प्रत्यक्ष सहयोग प्रदान कर रही है।
