मिनोवा रुनाया के सीएसआर प्रोजेक्ट से गुवारड़ी स्कूल में हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

भीलवाड़ा। मिनोवा रुनाया कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोजेक्ट के तहत भीलवाड़ा जिले की गुवारड़ी ग्राम पंचायत स्थित गवर्नमेंट स्कूल, श्रीराम नगर में व्यापक स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्य किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित सोलर पैनल का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूल भवन और शौचालय का नवीनीकरण, विद्यार्थियों के लिए बेंच और टेबल की व्यवस्था, स्पोर्ट्स किट का वितरण, लाइब्रेरी सेटअप सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य किए गए हैं। इन पहलों से विद्यालय के शैक्षिक वातावरण में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
कंपनी द्वारा गुवारड़ी के साथ-साथ कल्याणपुरा, स्वरूपगंज, दर्री और बरंतिया क्षेत्रों में भी स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई विकास कार्य किए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान मिनोवा रुनाया के वाइस प्रेसिडेंट अविनाश कुमार झा ने कंपनी द्वारा संचालित विभिन्न सीएसआर प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलर, शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और स्कॉलरशिप जैसी परियोजनाओं के माध्यम से कंपनी निरंतर सामुदायिक विकास के लिए कार्य कर रही है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
इस अवसर पर मिनोवा रुनाया के डायरेक्टर रयान केर, नवेदय अग्रवाल, अमित प्रधान, नेहा भंडारी, जोनस सॉन्डर्स, एडम स्विस, अरुण गोडवानी, कंपनी की एचआर हेड ऋचा बाजपेई सेन, सीएसआर ऑफिसर सोमवीर सिंह सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस प्रोजेक्ट का इम्प्लीमेंटेशन प्रयत्न संस्था द्वारा किया गया। संस्था के प्रेसिडेंट प्रतीक कुमार ने किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। संस्था की ओर से सलोनी राज, कजोड़ जांगिड़, प्रतीक्षा एवं अन्य टीम सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षक अशोक कुमार एवं उप सरपंच चैनसुख ने विद्यालय में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
