विधायक गोपीचंद मीणा ने कांटी में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किये

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के कांटी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा व निवर्तमान प्रधान करण सिंह बलवा ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया । प्रशासक रतन लाल बलाई ने बताया कि सोमवार को जहाजपुर कोटड़ी विधायक व भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा और कोटली निवर्तमान प्रधान करण सिंह बेलवा कांटी पहुंचे, जहां पर उनका रेगिस्तान के जहाज ऊंट पर बैठाकर गांव में जुलूस निकालते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे, विद्यालय में प्रार्थना स्थल व कक्षा कक्षा का लोकार्पण किया, इसी दौरान कांटी ग्राम पंचायत क्षेत्र में किए गए और भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया, इस दौरान विधायक मीणा ने एक बुजुर्ग के हाथ पर कांठी से घेवरिया पुलिया को 1 साल के अंदर बनाने का लिखकर आश्वासन दिया । इस दौरान अतिथियों का साफा, माला पहनाकर तथा गदा भेंटकर स्वागत किया । इसके साथ ही कांटी प्रीमियर लीग कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीमों को पारितोषिक को देकर सम्मानित किया । इस दौरान उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, जहाजपुर निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा, कोटड़ी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, नदराय पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, कोठाज प्रशासक गोपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, संपत सुवालका, कैलाश सुवालका आदि जनप्रतिनिधि रहे मौजूद ।।
