एमजीएच अस्‍पताल में विद्युत व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विधायक कोठारी ने दिए निर्देश

एमजीएच अस्‍पताल में विद्युत व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विधायक कोठारी ने दिए निर्देश
X

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) परिसर में विद्युत व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। विधायक ने एवीवीएनएल (अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) के अधिकारियों और अस्पताल के पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विधायक कोठारी ने विशेष रूप से आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल एक महत्वपूर्ण संस्थान है, जहाँ आपातकालीन और नियमित चिकित्सा सेवाएं बिजली के अभाव में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

कैथ लैब और अत्याधुनिक सुविधाओं पर जोर

विधायक ने नवनिर्मित भवन में कैथ लैब को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि लैब के उपकरण हेतु ऑर्डर दिए जा चुके हैं। इस सुविधा के शुरू होने से जिले के हृदय रोगियों को जांच और उपचार के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल में आई (Eye), ईएनटी (ENT), और आर्थोपेडिक सर्जरी जैसी नवीन तकनीक आधारित सुपर स्पेशलिस्ट सुविधाओं को विकसित करने की आवश्यकता बताई।

Tags

Next Story