विधायक मीणा ने चावंडिया विद्यालय में किया साइकिल वितरण, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने आज शुक्रवार को सवाईपुर क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही चावंडिया विद्यालय में छात्राओं को साइकिलें वितरण की । जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने आज शुक्रवार को बड़ला ग्राम पंचायत में 19 कार्यों का उद्घाटन व 2 का लोकार्पण के साथ ही पिथास से अमरतिया सड़क का शिलान्यास किया, इसके बाद बनकाखेड़ा में बनकाखेड़ा से राजपुरा सड़क का लोकार्पण किया, वही मुख्य बस स्टैंड पर सांवरमल जाट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक मीणा का माला पहनाकर स्वागत किया, नेशनल हाईवे से मोचड़िया का मंड देवनारायण तक सड़क का उद्घाटन किया, तेजाजी सराय सहित अन्य कई लोकार्पण किये । इसके बाद चावंडिया गांव में गौशाला में स्वागत किया गया, वही चावंडिया विद्यालय में कक्षा 9 की 12 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें वितरण की गई तथा इस दौरान विधायक मीणा को संतरो से तोला गया, इसके साथ ही विद्यालय में डीएमएफटी फंड से निर्मित कक्षा कक्षा का उद्घाटन किया । कंवलियास गांव में श्मशान घाट सड़क, सामुदायिक भवन में सीसी, सोमसियास से सातोला का खेड़ा सड़क, सीसी सड़क का उद्घाटन किया । इस दौरान ने निवर्तमान प्रधान करण सिंह बेलवा, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह छापडेल, ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, युवा नेता भरत सिंह पडासोली, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश शर्मा, एक्शन सोहन लाल बैरवा, सवाईपुर प्रशासक किशनलाल जाट, बनकाखेड़ा प्रशासक रामू देवी गाड़री, बड़ला प्रशासक शिवराज जाट, जीवा का खेड़ा पूर्व सरपंच शोभा लाल जाट, आसोप प्रशासक रमेश चंद्र, सवाईपुर पूर्व सरपंच अमरचंद गाड़री, सुठेपा पूर्व सरपंच रमेश चंद्र शर्मा, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह, सुभाष चंद्र ओझा, धर्मचंद जीनगर, चंद्रप्रकाश गाड़री जीएसएस अध्यक्ष, लक्ष्मण गाडरी उदलियास, चावंडिया प्रधानाचार्या लीला माहेश्वरी, सचिव राम प्रताप सिंह जाट, कनिष्ठ लिपिक सांवरमल तेली आदि कई मौजूद रहे ।।
