ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से बंदर की मौत, कस्बे की बिजली सप्लाई हुई बाधित

ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से बंदर की मौत, कस्बे की बिजली सप्लाई हुई बाधित
X

आकोला । कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर पर बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह एक बंदर बस स्टैंड पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था। इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के कारण पूरे कस्बे की बिजली सप्लाई भी कुछ समय के लिए बाधित हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद की, जिसके पश्चात मृत बंदर को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा जा सका।

Tags

Next Story