राजस्थान में तय वक्त से पहले मानसून की एंट्री!

राजस्थान में तय वक्त से पहले मानसून की एंट्री!
X

राजस्थान में मई में भीषण गर्मी के असर के साथ अगले महीने में संभावित दक्षिण पश्चिमी मानसून तय समय से पहले पहुंचने की खबर राहत देने वाली है। ​प्रदेश में दिन में आसमान से मानों आग बरस रही है तो रात में भी गर्म हवा के थपेड़े बेचैन कर रहे हैं।

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने केरल में तय वक्त से पहले मानसून की एंट्री होने का पूर्वानुमान जताया है। राजस्थान में भी तय समय से पहले मानसून के दस्तक देने का दावा किया है। तय समय से पहले मानसून की एंट्री होने पर जुलाई-अगस्त के महीने में प्रदेश के अधिकांश शहरों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है।

राजस्थान में सामान्यतया 25 जून के आसपास दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री होती है। जुलाई के पहले पखवाड़े में एंट्री के बाद मानसून थोड़ा सुस्त रहता है लेकिन फिर जुलाई माह के दूसरे पखवाड़े से लेकर अगस्त के महीने में सर्वाधिक बारिश होती है। पिछले दो तीन साल में राजस्थान में मानसून ने तय वक्त के आसपास ही एंट्री ली और प्रदेश में बारिश का आंकड़ा भी 95 फीसदी या उससे अधिक दर्ज हुआ।

केरल राज्य में दक्षिण पश्चिमी मानसून पिछले 5 साल में दो बार वक्त से पहले एंट्री ले चुका है। केरल में सामान्यतया मानसून एक जून को प्रवेश होता है। लेकिन इस बार तय समय से 5 दिन पहले यानि 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। वर्ष 2020 में एक जून, 2021 में 3 जून, 2022 में 29 जून, 2023 में 8 जून और 2024 में 30 मई को मानसून केरल पहुंचा था।

Next Story