सांसद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर सदस्यता अभियान का आगाज़ किया

सांसद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर सदस्यता अभियान का आगाज़ किया
X

भीलवाड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर बूथ पर भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज़ किया गया। प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद दामोदर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ने घर घर जाकर लोगो को भाजपा सदस्यता ग्रहण करवायी। अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर भाजपा सदस्यता के इस महोत्सव के अंतर्गत सैकड़ों नवसदस्य बनाए।

Next Story