मुल्तानी चैंपियन ट्रॉफी सीजन 2 का समापन, मुल्तानी रॉयल बनी विजेता

मुल्तानी चैंपियन ट्रॉफी सीजन 2 का समापन, मुल्तानी रॉयल बनी विजेता
X


भीलवाड़ा। मुल्तानी लोहार वैलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मुल्तानी चैंपियन ट्रॉफी सीजन 2 वर्ष 2025 26 का सफल समापन हुआ। राजस्थान स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न जिलों से आई टीमें शामिल रहीं। भीलवाड़ा से तीन टीमों भीलवाड़ा इंडियंस, मुल्तानी रॉयल और हानियां सुपर किंग ने हिस्सा लिया, जबकि उदयपुर से उदयपुर चैंपियन और उदयपुर मुल्तानी चैंपियन, निम्बाहेड़ा एक्सएल, अजमेर अटैकर और पारोली एक्सएल ने भी मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया।

सभी टीमों के बीच लीग मैच खेले गए, जिनके बाद फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा इंडियंस और मुल्तानी रॉयल की टीमों ने प्रवेश किया। दोनों के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल में मुल्तानी रॉयल ने शानदार खेल दिखाते हुए इस सीजन की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम को 11000 रुपये की इनाम राशि दी गई, जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुल्तानी समाज के कई वरिष्ठ और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें अब्दुल सलाम पितास वाले, अब्दुल रेहमान मक्कड़ मुल्तानी, अब्दुल गफ्फार पितास वाले, मोहम्मद इलियास खेरादी, अब्दुल गफ्फार ठेकेदार, मोहम्मद इदरीश खेरादी, अब्दुल सईद भट्टी, मोहम्मद इदरीश पितास वाले, अब्दुल समद पितास वाले, अब्दुल रशीद मोटियार और अब्दुल गफ्फार मक्कड़ सहित अनेक लोग शामिल रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वालों में अब्दुल हाफिज लजवान, मुख्तियार अहमद मुल्तानी, रेहमान मक्कड़ मुल्तानी, सरफराज खेरादी मुल्तानी, नफीस अहमद मुल्तानी, अरशद अयूब मुल्तानी, नाजिम मुल्तानी, मुजफ्फर मुल्तानी, जियाउलहक मुल्तानी, शमशुल हक मुल्तानी, फैसल मुल्तानी और निसार मुल्तानी का नाम प्रमुख रहा। आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा गया और खिलाड़ियों के खेल भावना की सभी ने सराहना की।

खेल और सामाजिक आयोजनों से जुड़ी ऐसी ही खबरों से जुड़े रहने और अपने क्षेत्र की जानकारी भेजने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story