नगर निगम ने पुर रोड से हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त

नगर निगम ने पुर रोड से हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त
X

भीलवाड़ा। शहर की सड़कों को सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नगर निगम के आयुक्त हेमाराम चौधरी के कड़े निर्देशों के बाद आज अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

निगम की टीम ने गंगापुर चौराहे से पुर रोड की तरफ पांसल चौराया मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए अस्थाई केबिनों और मार्ग में बाधा बन रहे विज्ञापनों के बोर्डों को हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में सामान भी जब्त किया है।

जेसीबी से ढहाए अवैध निर्माण

अतिक्रमण हटाओ दस्ते के होमगार्ड प्रभारी जोरावर सिंह के नेतृत्व में टीम आज सुबह लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुँची। सड़क सीमा में किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य मार्गों पर आवाजाही में बाधा डालने वाले किसी भी स्थाई या अस्थाई निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags

Next Story