सिंगल यूज प्लास्टिक और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का विशेष अभियान तेज

सिंगल यूज प्लास्टिक और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का विशेष अभियान तेज
X

भीलवाड़ा | 61 किलो सिंगल use प्लास्टिक जब्त कर 39200 का जुर्माना लगाया, 4.82 लाख के नगरीय विकास कर की वसूली, गंदगी फैलाने वाले 113 व्यक्तियों पर ₹58,200 का जुर्माना, 80 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण हटाए* जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों, अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर को सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत दिनांक 17 फरवरी 2026 को 61 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर 39,200 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान 959 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर कुल राशी 1.35 लाख का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 113 व्यक्तियों पर 58,200 रुपए का जुर्माना किया गया ,गंदगी फैलाने वालों पर अभियान के दौरान कुल 2.61 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका है एवं नगरीय विकास कर की 4.82 लाख रुपए की वसूली की गई, अभियान के दौरान कुल राशि 68.67 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया जा चुका है। निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते शहर के मध्य स्थित प्रेमी चाट वाली गली, महावीर पार्क के चारों तरफ का संपूर्ण क्षेत्र, नेताजी सुभाष मार्केट, आईनॉक्स से सूचना केंद्र चौराहे तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए एवं 70 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण तोड़े गए। निगम आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा उक्त अभियान नियमित रूप से चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग एवं अस्थाई अतिक्रमण पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।

Next Story