नगर निगम का सिंगल यूज प्लास्टिक, अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ विशेष अभियान जारी

नगर निगम का सिंगल यूज प्लास्टिक, अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ विशेष अभियान जारी
X

भीलवाड़ा |आज 115 किलो सिंगल use प्लास्टिक जब्त कर 12500 का जुर्माना लगाया, 8 लाख के नगरीय विकास कर की वसूली, गंदगी फैलाने वाले 55व्यक्तियों पर ₹15,300 का जुर्माना, 100 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण हटाए* जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों, अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर को सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत दिनांक 13 फरवरी 2026 को 115 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर 12500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान 787 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर कुल राशी 78,100 का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 55 व्यक्तियों पर 15,300 रुपए का जुर्माना किया गया ,गंदगी फैलाने वालों पर अभियान के दौरान कुल 1.61 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका है एवं नगरीय विकास कर की लाख रुपए की वसूली की गई, अभियान के दौरान कुल राशि 62.35 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया जा चुका है। निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आजाद चौक एवं भीमगंज थाने से बड़े मंदिर सहीद चौक दूधाधारी मंदिर तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए एवं 100 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर हो रही अतिक्रमण तोड़े गए। निगम आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा उक्त अभियान नियमित रूप से चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग एवं अस्थाई अतिक्रमण पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।

Next Story