भोपाल क्लब में तिब्बती बाजार पर नगर निगम का पीला पंजा, दुकानें हटाने की कार्यवाही शुरू

X
By - मदन लाल वैष्णव |13 March 2026 1:31 PM IST
भीलवाड़ा हलचल। शहर के हृदय स्थल स्थित भोपाल क्लब मैदान में सजे तिब्बती बाजार पर आज नगर निगम के दस्ते ने बड़ी कार्यवाही शुरू की है। निगम की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुँची और अस्थाई दुकानों को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।
जानकारी के अनुसार, भोपाल क्लब में प्रतिवर्ष लगने वाले कपड़ों के बाजार को लेकर निगम प्रशासन के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मौके पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह सख्त रुख अपनाया गया है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
Tags
Next Story
