गंगापुर में पालिका कार्मिकों ने अध्यक्ष तेली को विदाई दी

गंगापुर में पालिका कार्मिकों ने अध्यक्ष तेली को विदाई दी
X

गंगापुर दिनेश लक्षकार |नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने पर कार्मिकों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर अध्यक्ष तेली को साफा बंधवाकर स्मृति चिन्ह प्रदान स्वागत सत्कार किया ।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने सभी कार्मिकों (स्टाफ) का पिछले पांच वर्ष में किए गए सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया । साथ ही तेली ने सभी कार्मिकों को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई और जनता के कार्यों को त्वरित करने के लिए कहा

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी करणी सिंह सौदा, कनिष्ठ अभियंता रामराज मीणा,प्रारूपकार दीपक सुथार , अर्जुन सिंह, सुरेश शर्मा संजय आचार्य, विशाल जीनगर, राहुल शर्मा, राहुल हरिजन, आशुतोष शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, आशीष शर्मा, हेमंत माली, सूरज टेलर, सोनू टॉक के साथ कई कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Tags

Next Story