फाग गीतों और उमंग के रंगों में रंगा मुरली मनोहर का मंदिर वह बगीची के बालाजी मंदिर पर फाग उत्सव मनाया

फाग गीतों और उमंग के रंगों में रंगा मुरली मनोहर का मंदिर वह बगीची के बालाजी मंदिर पर फाग उत्सव मनाया
X


बड़लियास (रोशन वैष्णव)

बड़लियास कस्बे में मुरली मनोहर मंदिर वह बगीची के बालाजी के मंदिर प्रांगण में महिला सखी मित्र मंडल द्वारा द बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने फागणिया पहनकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए परंपरागत लोक-संस्कृति और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

फागोत्सव पर्व महिला सखी मित्र मंडल के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। गणेश वन्दना से प्रारम्भ हुये उत्सव में " रंग मत डाल रे सांवरिया, म्हाने गुजर मारे रे, रंग मत डाल" पर नृत्य करते हुये मनमोहक प्रस्तुति दी। वह महिलाओं ने अपने संबोधन में कहा कि फागोत्सव केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का सशक्त माध्यम है।

इस मौके पर बगीची के बालाजी मंदिर में विशाल छप्पन भोग व भजन-कीर्तन के तत्पश्चात प्रसाद वितरण जैसी सभी व्यवस्थाओं को सामूहिक सहयोग से सफल बनाया।

Next Story