श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे 20 सितम्बर को होगा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे 20 सितम्बर को होगा  संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ
X

भीलवाड़ा,पितृ पक्ष समाप्ति एवं शारदीय नवरात्री के आगमन से पूर्व मासिक सुन्दरकाण्ड पाठ ग्रुप द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन आगामी 20 सितम्बर, शनिवार को किया जाएगा |

आयोजन संयोजक अमित काबरा ने बताया कि शहर के सुखाड़िया नगर कोटा बाई पास रोड पर कोठारी नदी के किनारे स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे विगत कई वर्षो से मासिक सुन्दरकाण्ड पाठ का क्रम जारी हैं जिसके अंतर्गत श्राद्ध पक्ष की समाप्ति एवं शारदीय नवरात्री के आगमन से पूर्व मासिक सुन्दरकाण्ड पाठ ग्रुप के तत्वावधान मे 20 सितम्बर रात्रि 8 बजे से प्रेमानन्द परिवार के सदस्य सविता काबरा एवं दिनेश काबरा द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी |

मंदिर पुजारी जगन्नाथ शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्री पर्व को देश भर मे बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता हैं और श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे भी विगत कई वर्षो से शारदीय नवरात्री पर विशेष आयोजन किये जाते हैं, जिनकी रूप रेखा निर्धारण का कार्य सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात किया जाएगा |

Tags

Next Story