आकोला व श्रीपुरा में मुस्लिम भाइयों ने ईद मनाई

आकोला व श्रीपुरा में मुस्लिम भाइयों ने ईद मनाई
X

आकोला( रमेश चंद्र डाड) कस्बे में शनिवार को मुस्लिम भाइयों ने ईद का त्यौहार मनाया ‌। मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बताया कि इस दिन सभी सदस्यों ने 8:30 बजे बनास नदी के किनारे ईदगाह मैदान पर ईद की नमाज अदा की तथा मौलवी साहब ने भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद घरों में सेवइयां व खीर बनाई । हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।कस्बे के निकटवर्ती श्रीपुरा गांव में भी मुस्लिम भाईयों ने ईद का त्यौहार मनाया।

Next Story