जैन दिवाकर संगठन समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

जैन दिवाकर संगठन समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
X

भीलवाड़ा,। जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव चौथमल जी महाराज के पावन पुण्य स्मृति दिवस पर शनिवार को अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति (रजि.) के नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.ए.डॉ.इंद्रमल सेठिया ने वरिष्ठ गुरु भक्तों की सहमति से अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री पद पर राकेश मेहता जावरा, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष चोपड़ा नीमच, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सिद्धराज संघवी निंबाहेड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंतीलाल डांगी रतलाम, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निलेश कांठेड़ भीलवाड़ा को तथा मध्य प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पद पर प्रकाश भटेवरा इंदौर, राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष पद पर सुधीर हरबंस लाल जी जैन कोटा को मनोनीत किया गया है। इसी तरह संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पद पर रमेश मेहता डूंगला, राष्ट्रीय युवा महामंत्री कमलेश दुग्गड़ निंबाहेड़ा, राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष हेमंत चोपड़ा जावद तथा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर संगीता जारोली नीमच को मनोनीत किया। संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेठिया ने बताया कि शीघ्र ही संरक्षक मंडल एंव सलाहकार मंडल सहित संपूर्ण कार्यकारिणी कि घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही सेठिया ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ विधि ग्रहण कार्यक्रम जनवरी माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपेक्षा की है कि संगठन समिति के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी पूज्य जैन दिवाकर चौथमल म.सा. के सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पूज्य गुरुदेव का संदेश जन जन तक पहुंचाने ओर संगठन समिति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभायेगे।

Next Story