गंगापुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार का किया स्वागत

गंगापुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार का किया स्वागत
X

गंगापुर दिनेश लक्षकार) अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार का सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झड़ोल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के दौरान गंगापुर के अंबेडकर सर्किल पर भव्य स्वागत किया गया।

नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के रमेश साहू,आशुतोष,सुरेश टेलर, बबलू शर्मा तथा सालवी समाज के रघु सालवी,रोशन सालवी,पप्पू सालवी, गोवर्धन सालवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के अन्य बंधुओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने कहा कि श्री परमार का यह आगमन समाज में संगठनात्मक सुदृढ़ता, एकता एवं उत्थान को नई दिशा प्रदान करेगा। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे सामाजिक समरसता, सामूहिक सहभागिता एवं समाज-जन के बीच संवाद को और अधिक बल मिलेगा।स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं ने समाज-जन से निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

Next Story