जिला जूडो संघ व श्रीराम व्यायाम शाला द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह मनाया

जिला जूडो संघ व श्रीराम व्यायाम शाला द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह मनाया
X

पुर सेराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर श्रीराम व्यायाम शाला जूडो सेन्टर पुर में मेजर ध्यानचंद की जयन्ती बडी धुमधाम से मनाई गई तथा उनकी उपब्धियों तथा जीवनी पर प्रकाश डाला गया ।

जूडो सचिव चेतन चोबे ने बताया जिला जूडो संघ द्वारा छोटे छोटे बालक व बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताए भी आयोजित कराई गई तथा सभी खिलाड़ीयों द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कि गई ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरीराज चोबे ( उस्ताद ) तथा भगवती लाल शर्मा , पुष्कर राजोरा, जगदीश राजोरा, देवी लाल खारोल, शिव लाल खारोल, भंवर जाट , यशपाल खोईवाल बाबू लाल गाडरी , पवन विश्नोई, प्रकाश राजोरा तथा सीनियर जूनियर जूडो खिलाड़ी उपस्थित रहें ।

Next Story