उल्लास के साथ मनाया गया नवभारत साक्षरता कार्यक्रम

उल्लास के साथ मनाया गया नवभारत साक्षरता कार्यक्रम
X

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के सुवाणा ब्लॉक के मंगरोप गांव में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास वातावरण निर्माण के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामेश्वर जीनगर की अध्यक्षता में कला जत्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंगरोप प्रशासक भगवान लाल गुर्जर, विशेष अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजयपाल वर्मा, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश मारू, एडिशनल प्रोजेक्ट ऑफिसर जिला साक्षरता कार्यालय संदेश कुमार माली, ऑफिस सुपरीटेंडेंट राजेंद्र कुमार सेन, सहायक लेखा अधिकारी शंभू लाल जीनगर रहे । कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामेश्वर जीनगर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल साक्षरता वित्तीय साक्षरता क्रिटिकल साक्षरता बैंकिंग साक्षरता के बारे में जानकारी दी । जिला साक्षरता अधिकारी चंद्रप्रकाश मारू ने घर-घर शिक्षा के महत्व को बताते हुए, मंगरोप ग्राम में जितने भी नव साक्षर हैं उनको 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली बेसिक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में परीक्षा देने में साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया । अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजयपाल वर्मा ने बेसिक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में बैठने वाले नव साक्षरो के लिए साक्षरता विभाग से चलाई जारी योजना में जो लर्नर्स को बेसिक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा दे चुके हैं, वह 10 वीं पास करना चाहते हैं उनके लिए साक्षरता विभाग की तरफ से ओपन सेकेंडरी स्कूल बोर्ड के द्वारा दसवीं पास करने का विकल्प बताया गया, कला जत्था कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से निरक्षरता को अभिशाप बताया, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने नाटक व नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम को सुशोभित किया, कार्यक्रम में निम्नलिखित उपस्थित थे कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा से कार्यालय सहायक राम प्रकाश अंचारा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल लाल शर्मा, एम आईएस पारस कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक सहायक अशोक कुमार चौधरी, सहायक लेखा अधिकारी आमिर खान, अक्षय कुमार मंडा, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश जीनगर, संदर्भ व्यक्ति से दिनेश कुमार उपाध्याय, मंगरोप प्रधानाचार्य राजेश कुमार वैष्णव, वाइस प्रिंसिपल विमला जायसवाल, व्याख्याता अंजू बेरवा, व्याख्याता विक्रम मुकालिया, व्याख्याता शशि शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक राम सिंह मीणा, संजय बारेठ, वरिष्ठ अध्यापिका रुचि ओझा, रिंकू बलाई, पुस्तकालय अध्यक्ष संगीता नागोरी, अध्यापक शंकर लाल खटीक, अध्यापिका ममता देसाई, विनीता खोईवाल, वर्षा डेरा, निर्मला स्वर्णकार, कंकू रेगर, अनु खंडेलवाल, कनिष्ठ सहायक हिमानी भंवरिया, नर्मदा खटीक, सहायक कर्मचारी शकील मोहम्मद रंगरेज, महात्मा गांधी प्रधानाचार्य वंदना कौशिक, मुकेश कुमार तेली, उप प्रधानाचार्य सुमित्रा कुमारी जाट, व्याख्याता जाकिर हुसैन, रामनारायण माली, लखन वैष्णव, एनटीटी मधु खटीक, अध्यापिका विनीता, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक सत्यनारायण तिवारी उपस्थित रहे । उपस्थित ग्राम वासियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया, साक्षरता के बारे में जानकारी प्राप्त की । कार्यक्रम का संचालक वरिष्ठ अध्यापक रामनारायण माली महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मंगरोप ने किया ।।

Next Story