नीलगर समाज ने अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रंगरेज का किया स्वागत

भीलवाड़ा। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हमिद रंगरेज का नीलगर समाज चित्तोड़गढ़ की तरफ से राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बांधकर और फूलों की माला पहनाकर जबरदस्त जोश के साथ स्वागत किया गया।
इस्तकबाल प्रोग्राम में सदर हाजी मोहम्मद रफीक तंवर, सेकेट्री मोहम्मद सिद्दीक, राक्षा मदरसा कादरिया व प्राथमिक विद्यालय अनवारूल इस्लाम, नीलगर समाज के सदर मोहम्मद फारूक नीलगर, उस्मान गनी हैरिटेज उपाध्यक्ष और हाजी अब्दुल रहमान, रईश भाई, उमर भाई, साबिर भाई, लतीफ भाई, बिहारी हाजी मुजीबुर्रहमान, रहमान अन्नू भाई, शहबाज भाई, हाजी निजाम भाई, फहीम भाई, रफीक भाई, हाजी सलाम भाई, नईम भाई, रऊफ भाई, हसन भाई, शकील भाई, इशरार भाई, नोमान अहमदाबाद वाले सहित अन्य नीलगर समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने स्वागत समारोह को और भी भव्य और उत्साहपूर्ण बना दिया।
