नेटबॉल प्रतियोगिता: भीलवाड़ा की सब जूनियर टीमों की घोषणा, राधिका और राहुल संभालेंगे कप्तानी

भीलवाड़ा । राजस्थान नेटबॉल संघ और अजमेर नेटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली आठवीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा की टीमों की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता अजमेर के पटेल मैदान में आयोजित होगी।
भीलवाड़ा नेटबॉल संघ की अध्यक्ष मोना रामपाल शर्मा ने टीम की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया। बालिका वर्ग की कमान राधिका सोलंकी को सौंपी गई है। टीम में अर्पिता सुवालका, अदिति बंजारा, राज श्री राजावत, राजलक्ष्मी, कृष्णा सालवी, दिव्या सिंहमार, झलक वैष्णव और दिशा सेन को शामिल किया गया है। बालिका टीम की मैनेजर नंदिनी कंवर होंगी।
इसी प्रकार बालक वर्ग में राहुल प्रजापत टीम की कप्तानी करेंगे। टीम के अन्य सदस्यों में नारायण किर, अभिषेक सिंह, क्रिश खटीक, चंद्रवीर सिंह, दर्शील खोईवाल और तन्मय तिवारी शामिल हैं। बालक टीम के कोच अर्जुन सिंह होंगे।
संघ के सचिव केसर सिंह बल्ला और निर्णायक आरिफ मोहम्मद भी टीम के साथ अजमेर रवाना होंगे। टीम की रवानगी के अवसर पर संयुक्त सचिव श्रवण खटीक ने सभी खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
