एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चावला का आसींद में प्रथम आगमन, हुआ भव्य स्वागत

भीलवाड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चावला का आसींद विधानसभा क्षेत्र में रविवार देर शाम पहली बार आगमन हुआ। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के पश्चात एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आसींद विधानसभा क्षेत्र के युवाओं एवं छात्र राजनीति की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि चावला पिछले कई वर्षों से आसींद क्षेत्र और भीलवाड़ा जिले में सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्य करते रहे हैं। उनकी निरंतर सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य लादू लाल मेघवंशी, समाजसेवी हरीश तिवारी एवं लक्ष्मीकांत हिंडोनिया मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि चावला ने छात्र हितों के साथ-साथ मजदूर, असहाय एवं निर्धन वर्ग के अधिकारों को लेकर अनेक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि चावला की नियुक्ति से क्षेत्र के छात्रों एवं वंचित वर्गों की आवाज को अब प्रदेश स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी।
