राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में निपुण मेला एवं पीटीएम का आयोजन

भीलवाड़ा। प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि आज राजेन्द्र मार्ग स्कूल के सिन्धुनगर परिसर में निपुण बाल मिशन एवं व्यावसायिक शिक्षा के तहत व्यावसाय निपुणता अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों ने निपुण मेले में खेल गतिविधि आधारित खिलौना बनाओ, कहानी बताओ, गणितीय आधारित एवं कलात्मक आधारित विभिन्न प्रकार के स्टाॅल्स लगाये तथा माॅडल एवं क्राॅफ्ट की आकर्षक प्रदर्शनी प्रस्तुत की। साथ ही विद्यार्थियों ने राजस्थान संस्कृति पर आधारित मनमोहक गायन एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेले का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर के किया गया। मनोरंजन आधारित स्टाॅल्स ने सभी अभिभावकों व आगन्तुको का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता लेमन रेस, चेयर रेस एवं पजल गेम्स का भी आयोजन किया गया। च्ज्ड में अभिभावकों को बच्चों की उपलब्धियों एवं प्रगति से अवगत कराया गया। इसके साथ ही मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों हेतु कृष्ण भोग का आयोजन भी किया गया।
प्रथम सहायक श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने इस मेले को बहुत ही शिक्षाप्रद एवं व्यावसायिक मोटिवेशनल बताया व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामनां की तथा सभी विद्यार्थियों के शिक्षक वर्ग के साथ-साथ स्वावलम्बी बनने पर प्रशंसा की। प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, भागचन्द जैन व विक्रम चौधरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मेले का अवलोकन किया।
मेले के सफल आयोजन में मेला प्रभारी श्रीमती रश्मि इंटोदिया, प्रियंका जीनगर, सरोज धाकड़, लीना सैनी, पूजा शर्मा, सुमन शर्मा, शाहीन खान, आशा नामधरानी का विशेष सहयोग रहा।
