शहरी क्षेत्र के 8 ब्लॉकों में NSS का सर्वे शुरू, 30 अप्रैल तक चलेगा डेटा जुटाने का काम

भीलवाड़ा । आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक डॉ सोनल राज कोठारी ने बताया कि सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं के संबंध में जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष एनएसएस सर्वे का कार्य किया जाता है। इसमे 80वें दौर के अन्तर्गत “घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण” विषय पर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।
एनएसएस सर्वे हेतु सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिको द्वारा 24 फरवरी से 30 अप्रैल के मध्य भीलवाड़ा के शहरी क्षेत्र के 8 ब्लॉक अहिंसा सर्किल केन्द्रीय विद्यालय, तिलक नगर, श्री मंशा पूर्ण बालाजी सेवा संस्थान, महादेव मंदिर के सामने पुलिस लाइन के पास, काली माता टेम्पल अरिहंत हॉस्पिटल के आगे, भोपाल गंज कलेक्ट्रेट, मदीना मस्जिद शास्त्री नगर, लेबर कोलोनी पांसल चौराहा क्षेत्रो मे सर्वे कार्य किया जायेगा। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि जब सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक आपके पास सर्वे हेतु आएं, तो उन्हें सही एवं पूरी जानकारी दें ताकि संकलित सूचना का उपयोग राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण एवं नीति निर्धारण में किया जा सके।
