ओडिसी नृतक पर्वत स्वेन की सुवाणा व माण्डलगढ़ मॉडल विद्यालयों में प्रस्तुतियां

भीलवाड़ा -स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एमगंस्ट यूथ) एवं जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के सहयोग से चल रहे विरासत-25 के तहत आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को विश्व प्रसिद्ध ओडिसी नृतक पर्वत कुमार स्वेन की प्रथम प्रस्तुति 8 बजे सुवाणा एवं द्वितीय प्रस्तुति 11 बजे स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में हुई।
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पालिया ने बताया कि पर्वत ने कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से करते हुये भगवान शिव, महिषासुरमर्दनी, दुर्गा, देवी सरस्वती के रूपों की जीवन्त प्रस्तुति से हुई। उसके बाद भगवान विष्णु के दशावतारों में सृष्टि के सृजन की परंपरा में मत्स्य कच्छप, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, बलराम, बुद्ध, कलकी अवतारों की पर्वत स्वेन व सृष्टि समीक्षा की युगल प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उसके बाद भगवान कृष्ण के सौन्दर्य का वर्णन व ’मधुराष्ट्रकम्’’ की प्रस्तुति से कार्यक्रम का अंत किया। अंत में दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधान मोहम्मद असलम शेख एवं राजेन्द्र सिंह राणावत ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। साथी कलाकारों के रूप में सहयोगी नृत्यांगना सृष्टि समीक्षा, गायन पर गोपाल कृष्ण नायक, वॉयलिन पर चन्दन सेठी, मृदलपर सोम्यरंजन नायक ने संगत की।
अन्नु प्रजापत के अनुसार कल दिनांक 01 मई 2025 को पर्वत स्वेन की शाहपुरा व तस्वारिया मॉडल विद्यालयों में प्रस्तुतियां होगी।