ग्रामीण हाट में लगेगा ओडीओपी मेला,टेक्सटाइल उत्पादों की लगभग 30 स्टॉल्स सजेंगी

भीलवाड़ा, । राजस्थान दिवस के अवसर पर 15 मार्च से 19 मार्च तक एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) मेला/प्रदर्शनी एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन ग्रामीण हाट में किया जा रहा है।
संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबन्धक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भीलवाड़ा के के मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी में ओडीओपी उत्पाद "टैक्सटाईल प्रोडेक्ट" की लगभग 25-30 स्टॉल्स लगाई जायेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों की स्टॉल भी लगाई जायेंगी। साथ ही 19 मार्च को फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जायेगा। फूड फेस्टिवल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। मेले का मुख्य उद्देश्य जिलें के स्थानीय उत्पादों, विशेषकर टैक्सटाइल प्रोडेक्ट, बुनकरों, आर्टिजनों को प्रोत्साहित करना एवं उन्हे बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। मेलें में सभी को निःशुल्क स्टॉल प्रदान कराई जायेंगी। फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 18 मार्च तक कार्यालय में पंजीयन कराया जा सकता है।
