दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ़ इंडिया बहु प्रांतीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा संपन्न

दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ़ इंडिया बहु प्रांतीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा संपन्न
X

भीलवाड़ा - प्रांत 323 -ई 2 प्रांतीय सचिव ममता शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को भीलवाड़ा में एक निजी रिसोर्ट में मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी मनजीत हंसरा के द्वारा आधिकारिक यात्रा की गई सर्वप्रथम ईश वंदना कर विश्व शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया, राष्ट्रगान का समूह के साथ गायन किया गया। प्रांतीय सभापति वी पुष्पा मेहता द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा की गई इसके पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत सम्मान नगर परिषद पूर्व सभापति मंजू पोखरना, पुष्पा मेहता, ममता शर्मा द्वारा किया गया एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। वी प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा मेहता द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। प्रांतीय सचिव ममता शर्मा द्वारा वर्ष पर्यंत किए गए, सभी वी क्लब के 18 क्लबो की रिपोर्ट मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के सम्मुख प्रस्तुत की गई, संगठन सेक्रेटरी वी अनीता मेहता मल्टीपल सेक्रेटरी वीना हंसरा ने अपने विचार व्यक्त किए। मल्टीपल ट्रेजर वी संपदा लखनपाल द्वारा खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में प्रांतीय कोषाध्यक्ष कविता लाटा द्वारा 323 म2 के आय व्यय की जानकारी दी गई

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मंजू पोखरना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारा प्रांत बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है एवं आगे भी निरंतर हम सेवा कार्य करते हुए वी क्लब को अनेकों ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, इसके पश्चात बहु प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा मेहता, प्रांतीय सचिव ममता शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कविता लाटा का स्वागत सम्मान मल्टीप्ल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा किया गया। मीटिंग में आरसी मधु काबरा द्वारा जानकारी दी गई कि वह एक मंदबुद्धि विद्यालय को संचालित कर रही हैं जिसमें अभी 52 बच्चे हैं जो की एक बहुत ही मानवता की मिसाल को कायम करता हुआ कार्य है।

इसी कड़ी में वी क्लब उड़ान अध्यक्ष माया शर्मा ने भी बहुत ही सुंदर तरीके से अपने कार्यों का वर्णन किया जिसमें बताया गया कि वह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए कितना प्रयत्नशील है कार्यक्रम में एक सिलाई मशीन भी जरूरतमंद महिला को दी गई स्वरोजगार हेतु यह सभी कार्यक्रम के पश्चात मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनजीत जी हंसरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की मेरी सभी वी बहने बहुत ही सुंदर कार्य कर रही है और भीलवाड़ा आगमन पर उनको बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है इतना मान सम्मान अपनापन देखकर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह जरूरी नहीं कि हम बड़े-बड़े कार्य करें हम छोटे-छोटे कार्य करके भी किसी न किसी रूप में सेवा कार्य करके अपने जीवन को सुंदर बना सकते हैं व अप्रैल में पुष्कर में आगामी होने अवार्ड फंक्शन के लिए सभी वी बहनों को आमंत्रित किया एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया इसके पश्चात प्रांतीय सभापति वी पुष्पा मेहता द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई एवं सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष दुर्गेश माथुर, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुमन माथुर, आरसी वी चंद्रा राका, वी क्लब लाडली अध्यक्ष वी सुधा बुलिया, उपाध्यक्ष वी शीतल मेहता, सचिव वी अंजना सिसोदिया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पिंकी सोनी, गौरव अध्यक्ष वी अर्चना सोनी, सचिव वी निशा सोनी, वी क्लब मैत्री वी चेतना चपलोत, अनीता आर्य, शोभा चौधरी, मनीषा, मधु शर्मा, दीपिका पाटनी, मैना मेहता, लीलावती पाल, अंजली शर्मा, विमला जैन, पिंकी जैन, मधु जैन, बी क्लब सूर्य नगरी वी क्लब डॉल्फिन के सदस्य एवं अन्य वी बहनों की उपस्थिति में कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन आरसी मधु काबरा द्वारा किया गया।

Next Story