भाविप राजस्थान मध्य प्रांत के पदाधिकारियों ने किया राजसमंद का दौरा

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के पदाधिकारियों ने राजसमंद जिले का दौरा किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गायन से हुई। प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी, महासचिव आनंद सिंह राठौड़ ने राजसमंद शाखा को रीजनल से महिलाओं को मिले पुरस्कार के लिए और आगे भी अच्छा कार्य करने का मनोबल बढ़ाया। राजसमंद शाखा विस्तार के लिए दो नई शाखा खोलने के लिए विचार विमर्श किया गया।

राजसमंद के लिए नवीन असावा, केलवा के लिए भूपेंद्र चोरड़िया, खमनोर सुधीर व्यास और रेलमंगरा के लिए शैलेश चोरड़िया को प्रभारी नियुक्त किया गया। इन सब प्रभारियों को नवरात्रि में नवीन शाखा खोलने के लिए निर्देशित किया गया और जो राजसमंद शाखा पालक शाखाएं हैं जैसे आमेट शाखा के लिए संजय शामसुखा, देवगढ़ शाखा के लिए भूपेंद्र चोरड़िया, कुंवारिया शाखा के लिए प्रमोद सोनी और कुरज शाखा के लिए भगवती प्रसाद व्यास को नियुक्त किया गया।

संस्कार कार्यक्रम के लिए चंदा देवपुरा और आत्म सुरक्षा के लिए रेखा सोनी को नियुक्त किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सोडानी ने कहा कि शाखाओं को वंचित क्षेत्र में कार्य करना है कोई भी कच्ची बस्ती में जाकर हिंदू संस्कृति के प्रति दैनिक संस्कार, शिक्षा, मेडिकल, और अन्य जरूरी सामान देकर और कच्ची बस्ती में क्या अच्छा हो सकता उन सब परिवार वालों के लिए वह करना चाहिए। अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई और अंत में राष्ट्रगान किया गया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कमल किशोर व्यास, प्रांतीय संगठन मंत्री दिनेश मित्तल, प्रांतीय संयुक्त महासचिव सुधीर व्यास, प्रांतीय स्थाई प्रकल्प वंदना बाबेल, शाखा अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा, वित मंत्री दीपक चपलोत, महिला संयोजीका मोनिका चोरड़िया, सहसंयोजीका पूजा बंग, जिला सह समनयक नवीन असावा, जयप्रकाश मंत्री, प्रमोद सोनी, मुकेश चपलोत, सुमन शामसुखा, चंदा देवपुरा, प्रीति लड्डा सभी उपस्थित थे।

Next Story