अमावस्या पर कोटडी थाना अधिकारी ने श्री चारभुजा नाथ के दर्शनार्थियों सै की अपील भीड़ में जेवरात नहीं पहने

अमावस्या पर कोटडी थाना अधिकारी ने श्री चारभुजा नाथ के दर्शनार्थियों सै की अपील भीड़ में जेवरात नहीं पहने
X

कोटडी - प्रभु श्री कोटडी श्याम के दर्शन करने हर अमावस्या पर हजारों की संख्या में बड़े उत्साह के साथ भक्तजन अपनी मन्नत और अर्जी लेकर आते हैं भीड़ का मौका पाकर कब किस वक्त चोर महिलाओं के गले में पहने हुए सोने के जेवरात रामनामी मांन्दलीया मंगलसूत्र चैन जैसी लूट की वारदात को अंजाम दे देते हैं

जिसे लेकर अमावस्या के दिन कोटडी थाना अधिकारी महावीर प्रसाद मीणा ने कोटडी के चारों तरफा बेरिकेट लगाकर विशेष निगरानी के तौर पर पुलिस जाप्ता तैनात किया साथ ही माइक अनाउंसमेंट के जरिए तथा स्वयं थाना अधिकारी ने आने वाले दर्शनार्थियों से अपील की भीड़ में स्वयं का ध्यान रखें कहीं पर भी चोर उचगैं लूट को अंजाम देता हुआ पाया जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना करें या ट्रस्ट कार्यालय पर सूचना करें जेवरात पहनकर भीड़ में नहीं जाएं माकूल व्यवस्था को देखकर क्षेत्र के लोगों में एक चर्चा का विषय बना फिर भी लोग नहीं माने तो उनकी मर्जी है I

Next Story