हनुमान जन्मोत्सव पर सिंदरी के बालाजी को चढ़ा स्वर्ण चोला, भजनों की स्वर लहरियों से गुंजायमान हुआ कीरखेड़ा

हनुमान जन्मोत्सव पर सिंदरी के बालाजी को चढ़ा स्वर्ण चोला, भजनों की स्वर लहरियों से गुंजायमान हुआ कीरखेड़ा
X

भीलवाड़ा । सांगानेर स्थित कीरखेड़ा के श्री सिंदरी के बालाजी मन्दिर में बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मन्दिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा।

स्वर्ण चोला और मनमोहक झांकियां

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सिंदरी के बालाजी को स्वर्ण चोला धारण कराया गया। मन्दिर के पुजारी श्री गोपाल लाल पारीक ने बताया कि सुबह से ही मन्दिर में भक्तों का तांता लगा रहा। नगर निगम भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस वर्ष के विशाल मेले और भजन संध्या में दिल्ली से आए कलाकारों ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देर रात तक बही भक्ति की सरिता

रात्रि 8:30 बजे से शुरू हुई भजन संध्या में ख्यातनाम भजन गायक अर्जुन राणा और भजन गायिका श्रीमती पूजा रामावत ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। पांडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालु प्रभु की इच्छा तक भक्ति रस में गोते लगाते रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी दर्शनार्थियों को खोपरा पाक का प्रसाद वितरित किया गया।

Next Story