कोहिनूर स्थापना दिवस पर 21 प्रतिभाओं का किया सम्मान

भीलवाड़ा -कोहिनूर सेवा समिति द्वारा कोहिनूर स्थापना दिवस के उपलक्ष पर रेलवे स्टेशन स्थित सेठ गजाधर मानसिंह का धर्मशाला में कोहिनूर स्थापना दिवस पर कोहिनूर सम्मान समारोह 2025 का आयोजन पूर्व सभापति मंजू पोखरना के मुख्य अतिथि एवं एडवोकेट गौरव अचार्य (राजस्थान बार काउंसिल जोधपुर हाई कोर्ट सदस्य) की अध्यक्षता में किया गया, विशिष्ट अतिथि सुभाष दुदानी, राजेश पाटनी व मुमताज बानो थे।
समिति के प्रदेश संयोजक कवि रामनिवास रोनीराज ने बताया कि शुभारंभ राजेंद्र सिंह देश प्रेमी की सरस्वती वंदना से हुआ, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 21 प्रतिभाओं में हिमांशी चौहान, निधि चौहान, चेष्टाराज सोलंकी, हर्षिता राज सोलंकी, नक्श राज पटेल, प्रतिज्ञा कवर, लक्ष्य सोनी, कार्तिक सोनी, सिद्धार्थ खटीक, लक्षित सेन, भगत प्रजापत, पूर्विका शर्मा, दुर्गा शर्मा, पिंकी शर्मा, खुशबू शर्मा, दिव्या जैन, अमन शाह, रुहान शाह, अनय माहेश्वरी आदि को कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। वही चेष्टा राज सोलंकी ने.. ’’बण-ठण चली मैं तो वे जाती वे जाती रे’’ पर नृत्य कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया, हर्षिता राज सोलंकी ने.. ’’म्हाने जयपुरिया की शेर करा दे भरतार ...’’, प्रतिज्ञा कंवर ने... ’’कण-कण सु गूंजे जय जय राजस्थान...’’, प्रतिष्ठा सोनी ने... ’’घणी खम्मा-घणी खम्मा राठौड़ा ने घणी खम्मा’’ तथा आस्था पारीक द्वारा शौर्य प्रदर्शन कर जबरदस्त रंग जमाया वहीं कवि ब्रिज सुंदर सोनी, संगीतज्ञ कमलेश रसिक, राजेश जीनगर, सुशीला स्वर्णकार, प्रेम देवी सोनी ने कविता, गीत व गजल द्वारा माहौल भक्तिमय बना दिया। समारोह का बेहतरीन संचालन कवि रोनी राज ने किया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. भागचंद सोमानी, रामचंद्र मुंदड़ा, एडवोकेट आजाद शर्मा, सुरेश बम्ब, दुर्गा लाल सोनी, रक्त वीर भगत प्रजापत, महंत प्रकाश नकवाल, सत्यनारायण जोशी, अतुल सुराणा, दिलीप भट्ट, वर्धमान तंबोली, द्वारका प्रसाद काबरा, ओमप्रकाश मीणा आदि मौजूद थे। अंत में उपाध्यक्ष सिकंदर खान शाह ने सभी का आभार प्रकट किया।
