महाशिवरात्रि पर हमीरगढ़ में काशी विश्वनाथ मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

हमीरगढ़ ( अल्लाउद्दीन मंसूरी)
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हमीरगढ़ में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत काशी विश्वनाथ नगर भ्रमण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर काशी की प्रसिद्ध झांकियां,काशी विश्वनाथ की पालकी,गाजे-बाजे,डमरू और ताशों के साथ नगर भ्रमण के लिए निकालेगी।यह नगर भ्रमण रविवार को दोपहर 1.00 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर तालाब की पाल से प्रारंभ होगा।शोभायात्रा सदर बाजार,होली का चौक,राधा-कृष्ण मंदिर,चारभुजानाथ मंदिर होते हुए पुनः काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी।जहां संध्या आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का भी आयोजन होगा।इसके साथ ही रात्रि में काशी व उज्जैन के प्रसिद्ध अगोरियों द्वारा विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम में हर वर्ष आसपास क्षेत्र सहित दूर दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
