12 मार्च को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति करेगी दांडी यात्रियों की मूर्ति पर माल्यार्पण

भीलवाड़ा । दांडी मार्च दिवस 12 मार्च के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट भीलवाड़ा के परिसर में स्थापित दांडी मार्च के यात्रियों की मूर्तियों को माल्यार्पण किया जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। दांडी मार्च से गांधी जी ने अंग्रेजों के आदेश के विरुद्ध जाकर नमक बनाया और सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की थी।
कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को मानने वाले सभी वरिष्ठजन , विचारक , शिक्षाविद ,डॉक्टर्स इंजीनियर्स वकील ,शिक्षक , विद्यार्थी एवं आम जन, मातृशक्ति एवं युवा साथी सादर आमन्त्रित है।
समिति प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि इस आयोजन हेतु सभी जन 12 मार्च को प्रातः10 बजे मुखर्जी उद्यान में एकत्रित होंगे तत्पश्चात समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में रेली के रूप में मार्च करते हुऐ कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर दांडी मार्च के यात्रियों की मूर्तियों को माल्यार्पण करेंगे।
