सावित्रीबाई फूले जयंति पर माली समाज ने किया प्रतिभावान बेटियों का सम्मान

सावित्रीबाई फूले जयंति पर माली समाज ने किया प्रतिभावान बेटियों का सम्मान
X

भीलवाड़ा। महान समाज सुधारक एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती शनिवार को प्रेरणा दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। महात्मा ज्योतिबा फुले माली सेवा संस्थान और समस्त माली समाज द्वारा बेटी गौरव उद्यान में स्थापित सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के सामाजिक सुधार और महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बेटियों का सम्मान भी किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन और मातृशक्ति उपस्थित रही।

Next Story