त्रिवेणी में शनि अमावस्या पर काल सर्प दोष पितृ तर्पण पाठ किए

आकोला (रमेश चंद्र डाड) बरूंदनी क्षेत्र के त्रिवेणी तीर्थ धाम में शनिवार को पंडितो द्वारा शनि अमावस्या पर विश्व शांति व जन कल्याण के लिए काल सर्प दोष पितृ तर्पण पाठ किए गए।फिर गंगा मे स्नान किया इस दौरान आचार्य जयप्रकाश भट्ट विजय शास्त्री देवली राजकुमार ओमप्रकाश व्यास शिव प्रकाश भटृ पंकज भट्ट आदि द्वारा त्रिवेणी तीर्थ स्थल पर अभिषेक किया गया। इस दिन शिव भक्तो की अपार भीड़ बनी रही। भक्तों ने जय घोष शिव भोले की जय कारे से त्रिवेणी संगम में शिव भोले मंत्र के साथ अभिषेक किया विद्वानों ने पूजा पाठ के बाद शिव श्रृंगार फूल माला बिल्वपत्र से किया महाआरती की। तत्पश्चात भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इसी दोहराना जलेश्वर महादेव कुंड का महादेव लोहडा महादेव आदि शिव मंदिरों पर भी की विशेष पूजा अर्चना हुई।

Tags

Next Story