डॉ पुनिया के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा

डॉ पुनिया के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं  का  हुजूम उमड़ा
X

भीलवाड़ा |भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया के भीलवाड़ा आगमन पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभा से आए भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सैकड़ो कार्यकर्ताओं के हुजूम ने ढोल बजाकर गर्मजोशी के साथ नारे लगाते हुए भारत माता की जयकारा के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया

भाजपा नेता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा हरियाणा प्रभारी राजस्थान भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पुनिया एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने आध्यात्मिक चातुर्मास सुभाष नगर में परम पूज्य डॉक्टर कुमुद लता जी महारासा , महासती महाप्रज्ञ जी महारासा, महासती पदम कीर्ति जी महारासा, महासती राज कीर्ति जी महारासा के प्रवचन में चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर कहा कि संतो का सानिध्य एवं आशीर्वाद से जीवन धन्य हो जाता है साथ ही कुमुद लता जी महारासा की अनुमोदना करते हुए पौधारोपण से होने वाले पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया और कहा की प्रत्येक व्यक्ति को पौधा अवश्य लगाना चाहिए इसके बाद पास में पार्क में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया

तत्पश्चात हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर में पूज्य संत अनुपम सागर , निर्मोह सागर महाराज के चरणों में फल भेंट कर आशीर्वाद लिया

पूर्व नगर परिषद सभापति दिनेश शर्मा की मां के देहावसन पर आर सी व्यास स्थित निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

महेश शिक्षा सदन स्कूल में तिरंगा झंडा फहराया और छात्र छात्राओं को संबोधित किया साथ पौधारोपण किया

सर्किट हाउस में भीलवाड़ा जिले से आए भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर स्वागत किया

इन कार्यक्रमों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ

भाजपा जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न समाजों संगठनों से आए पदाधिकारियों द्वारा भी स्वागत अभिनंदन किया

भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ,भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी जिला प्रमुख बरजी बाई भील उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर , उप महापौर राम नाथ योगी नंद लाल गुर्जर, बाबू लाल टांक, ,मधु शर्मा ,राजकुमार आंचलिया , मुरलीधर जोशी , भगवान सिंह चौहान सत्तू ग़ुगड़ सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा


डॉ पुनिया के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ाडॉ पुनिया के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा

Tags

Next Story