हनुमान जन्मोत्सव पर, छप्पन भोग व रात्रि में भजन संध्या होगी

हनुमान जन्मोत्सव पर, छप्पन भोग व रात्रि में भजन संध्या होगी
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड)मेवाड़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चंवरा के हनुमानजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के तहत विशाल छप्पन भोग एवं भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार, 01 अप्रैल 2026 को रात्रि 8 बजे भजन संध्या से होगी। इसके बाद गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:15 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। उसी दिन दोपहर 12:15 बजे छप्पन भोग दर्शन एवं आरती तथा 12:30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन कर्ता लालूराम, रामचन्द्र श्यामलाल, मुकेश, कमलेश प्रजापत चांदगढ़ वाले,मगनलाल, राजेन्द्र कुमार,रामलाल,सुरेशचंद्र, छीतर धाकड़ धाकड़ो का झोपड़ियां,महेंद्र (मुकेश) धाकड़ मेंहता जी का खेड़ा ।

Next Story