बीगोद के मेले में दूसरे दिन महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की

बीगोद के मेले में दूसरे दिन महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की
X

आकोला (रमेश चन्द डाड) स्थानीय दशहरा मैदान पर चल रहे सोरत के मेले में आज दूसरे दिवस दिन भर महिलाओं एवं बच्चों ने खरीददारी में विशेष उत्साह दिखाया। झूलों का जमकर आनंद लिया। विदित हो सुबह सुबह वर्षा से मेले स्थल पर किचड़ व्याप्त हो गया।मेला व्यवस्था बिगड़ी लेकिन नगरपालिका ने मेला व्यवस्था को पुनः सही करवाने से दिन भर मेला अच्छा चला। सायं करीब 4 बजे तेज़ ठंडी हवा शुरू हो गयी।कुछ वर्षों की बूंदों की शुरूआत हुई। सायं काल 6 बजे तो तेज वर्षा आ गयी। जिससे पानी बहने लगा गया।मेले में दूकान लगा रखे दूकानदारो की परेशानी बढ़ गयी।सामान सिमटे । लेकिन बैमौसम वर्षा से मेले की व्यवस्था पुनः प्रभावित हो गयी।आधे घंटे तेज वर्षा हुई। सड़कों पर पानी बह गया। नालियों का कचरा सड़कों पर आ गया।कल गुरुवार बीगोद मेला तीसरे दिवस रहेगा।

Next Story