बड़लियास बेड़च नदी के पुल पर मगलवार को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया चक्का जाम

बड़लियास बेड़च नदी के पुल पर मगलवार को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया चक्का जाम
X

बड़लियास (रोशन वैष्णव) बड़लियास बेड़च नदी के पुल पर मगलवार को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा चक्का जाम किया गया। आरोप है कि निर्माण विभाग द्वारा उच्च स्तरीय पुल पर केवल लीपा-पोती का कार्य कराया जा रहा था, जबकि अधिकारियों द्वारा इसकी गलत व भ्रामक रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और सीसी रोड का कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पुल की वास्तविक स्थिति गंभीर है और केवल सतही मरम्मत कर औपचारिकता निभाई जा रही थी, जो आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

चक्का जाम के दौरान निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह बड़लियास, बरूंदनी के प्रशासक गजेंद्र साहू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, युवराज सिंह राणावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, औराई जल वितरण समिति अध्यक्ष शंभूलाल मीणा, शिव कुमार दरक, बरून्दनी वार्ड पंच शंकर अहिर साहिल पाराशर, तथा अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान अधिशासी अभियंता एस.एल. बैरवा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया, जिससे ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पुल की तकनीकी जांच कराकर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य कराया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Story