हमारी सनातन संस्कृति हमारी ताकत - महामण्डलेश्वर साक्षी महाराज

हमारी सनातन संस्कृति हमारी ताकत - महामण्डलेश्वर साक्षी महाराज
X

भीलवाड़ा उदयपुर राजस्थान में शनिवार को एक कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डाॅ सुमन सुरेश सोनी के साथ धर्म चर्चा में भाग लेते हुए महामण्डलेश्वर साक्षी महाराज ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति हमारी ताकत है, जो सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखती है !

70 वर्षीय महामण्डलेश्वर साक्षी महाराज, जिनका पूरा नाम स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी है, वह उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख राजनेता और धार्मिक नेता हैं तथा अक्सर अपने कट्टर हिंदुत्ववादी छवि और बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

​वर्तमान में ​वह उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से MP सांसद हैं तथा वे लगातार सांसद चुने जाते रहे हैं (2014, 2019 और हाल ही में 2024 में) इसके पूर्व वह पहले मथुरा और फर्रुखाबाद लोकसभा सीटों से भी सांसद रह चुके हैं तथा वह वर्ष 2000 से 2006 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। ​उनके पास पीएच.डी. (Ph.D.) की डिग्री है। ​वह एक धार्मिक मिशनरी, प्रकाशक, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

धर्म चर्चा के दौरान महामण्डलेश्वर साक्षी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायिका डॉ सुमन सोनी की आध्यात्मिक व धार्मिक गतिविधियों को देखते हुए उन्हें सनातन धर्म प्रचार प्रसार हेतु अन्तर्राष्ट्रीय म़ंंचों पर आने का निमंत्रण देते हुए उनकी आने वाली धार्मिक जीवन यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दी तथा आशीर्वाद स्वरूप धनराशि व स्मृति चिन्ह भेंट किया !

इसके साथ ही उन्होंने डॉ सुमन सुरेश सोनी एवं अनिता डॉ अशोक सोडाणी के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के सदस्यों द्वारा 132 जिलों में तन मन धन स्वयं का लगाकर अपने अपने क्षेत्रों में जन सेवा - धर्म सेवा - मानव सेवा करने की कार्यशैली की तारीफ करते हुए अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी अनुकरणीय बताया !

Next Story