पद्मिनी क्लब ने फूलों और गुलाल के साथ मनाया फाग उत्सव, भजनों पर थिरकीं महिलाएं

पद्मिनी क्लब ने फूलों और गुलाल के साथ मनाया फाग उत्सव, भजनों पर थिरकीं महिलाएं
X


भीलवाड़ा। धर्मपरायण नगरी भीलवाड़ा में फागुन की मस्ती और उल्लास छाने लगा है। इसी क्रम में पद्मिनी क्लब की ओर से फाग उत्सव का भव्य आयोजन प्रेम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने परंपरा और आधुनिकता के संगम के साथ हिंदू संस्कृति के इस पावन पर्व का आनंद लिया।

गुलाल के तिलक और फूलों की होली से हुआ शुभारंभ

क्लब अध्यक्ष सीमा सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सभापति मधु जाजू एवं कल्पना माहेश्वरी के स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि मधु जाजू ने सभी सदस्यों को स्नेह स्वरूप गुलाल का तिलक लगाया और फूलों की होली खेलकर उत्सव का विधिवत आगाज किया।

फागुनी भजनों और खेलों की रही धूम

उत्सव के दौरान महिलाओं ने फागुनी भजनों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान कई रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहिनी, नीता शर्मा, ममता सेठी, रीना गुप्ता, सुमन जैन, सरिता पोखरना, प्रीति जैन, सीमा चंदोरिया, सीमा गोधा, पदमा जैन एवं छाया कोठारी का विशेष सहयोग रहा। अंत में अध्यक्ष सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story