महेंद्रगढ़ से गढ़बोर चारभुजा जी के लिए ध्वज के साथ पदयात्रा रवाना

X
By - vijay |29 Aug 2025 11:44 PM IST
भीलवाड़ा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महेंद्रगढ़ से गढ़बोर चारभुजा जी के लिए पदयात्रियों का जत्था ध्वज व जयकारों के साथ रवाना हुआ। गांव के प्रख्यात पंडित दिलीप शर्मा ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख-समृद्धि की कामना करना है।
पदयात्री कमलेश नगवाड़िया ने कहा कि यह यात्रा गौ माता की रक्षा और गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की कामना से की जा रही है। वहीं विनोद सुथार, कमलेश सेन सहित अन्य पदयात्रियों ने ग्रामवासियों के लिए अमन-चैन की दुआएं मांगी।
यात्रा के दौरान जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते श्रद्धालु उत्साह के साथ गंतव्य की ओर बढ़े।
Next Story
