मेजा बांध के पेटे में डूबने से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

मेजा बांध के पेटे में डूबने से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
X

मांडल (हलचल)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमलिया में रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ मेजा बांध के पेटे में स्नान करने गए मामा और भांजे की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सेमलिया की सरहद पर स्थित बांध के पेटे के एक गड्ढे में दो व्यक्ति नहाने के लिए उतरे थे। नहाते समय अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों पानी में समा गए। ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया और गोताखोरों को सूचित किया गया।

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान डालचंद (25) पुत्र भगवान लाल विश्नोई, निवासी सेमलिया और उसके भांजे भैरू लाल (10) पुत्र कैलाश विश्नोई, निवासी दरीबा (वर्तमान निवासी सेमलिया) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story