पंडित की अंत्योदय विचारधारा ने सेवा-भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया - मेवाड़ा

भीलवाड़ा । भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया में बताया कि पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि पंडितजी का एकात्म मानववाद का दर्शन राजनीति में शुचिता और नैतिक मूल्यों का आधार है। भाजपा इन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के वंचित वर्गों के सशक्तीकरण और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि राष्ट्रसेवा एवं समर्पण के प्रतीक पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा ने सेवा-भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया है, जो राष्ट्रनिर्माण के पथ पर सदैव दिशा और प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। इस अवसर पर पंडितजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। आभार जिला महामंत्री अविनाश जीनगर ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विशाल गुरुजी, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, कुलदीप शर्मा, आरती कोगटा, ललिता कंवर, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, आकाश मालावत, महेंद्र नायक, भगवत सिंह राठौड़, इमरान कायमखानी, मुकेश चेचाणी, रमेश खोईवाल, मुकेश सोनी, नागेन्द्र सिंह, ज्योति आशीर्वाद, सीपी जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
