सहाड़ा में पैंथर का तांडव: चार गोवंश को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

सहाड़ा में पैंथर का तांडव: चार गोवंश को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
X

भीलवाड़ा। सहाड़ा क्षेत्र में पैंथर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात पैंथर ने रिहायशी इलाके के नजदीक धावा बोलते हुए चार गोवंश को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पैंथर की लगातार मौजूदगी और मूवमेंट ने लोगों की नींद उड़ा दी है। आलम यह है कि सूरज ढलते ही लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मवेशियों पर हुए इस हमले के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है ताकि जान-माल का और नुकसान न हो।

Tags

Next Story